सिंधी काउंसिल के प्रतिभा सम्मान समारोह में बच्चों का सम्मान:10वीं-12वीं के 170 मेधावी छात्र हुए सम्मानित, भविष्य के लिए मोटिवेशनल स्पीकर्स ने किया इंस्पायर

सिंधी काउंसिल ऑफ इंडिया छत्तीसगढ़ इकाई की ओर से मेघावी छात्रों के लिए प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सिंधी काउंसिल के प्रदेश अध्यक्ष ललित जैसिंघ ने बताया कि इस समारोह में 170 बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह में कक्षा 10वीं से 12वीं तक के 80% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सुनील सोनी ने कहा, दसवीं कक्षा के बाद विद्यार्थी जीवन का एक नया मोड़ शुरू होता है, जो भविष्य की दिशा तय करता है। रायपुर जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर ने कहा, सिंधी काउंसिल ने बच्चों को सम्मानित करके ऐतिहासिक कार्य किया है। मोटिवेशनल स्पीकर्स ने छात्रों को किया प्रेरित समारोह में तीन मोटिवेशनल स्पीकर जवाहर सूर्यशेट्टी, डॉ. आर. श्रीधर, और अलकशेंद्र मोगरे ने छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारण और सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। समाजसेवी कार्यों के लिए विशेष सम्मान कार्यक्रम में समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले ममता शर्मा और राजीव मसंद को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विधायक सुनील सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, पार्षदगण अमर गिदवानी, सचिन मेघानी, बद्री प्रसाद गुप्ता और सिंधी काउंसिल के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी जैसे सुनील कुकरेजा, अनिल ज्योतसिंघानी, धनेश मटलानी, चंदर देवानी, रितेश वाधवा, जतिन नचरानी, तेजकुमार बजाज, महेश खिलनानी, चंदन जैसिंघ, नरेश पंजवानी, सुशील दरिरा, कुणाल मथनी, जीतू लोहाना, बलराम मंदानी और मनीष थारानी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *