सिंधी बस्ती चौराहा पर दिखा 8 फीट लंबा सांप:डिवाइडर के बीच मिला, सर्प मित्र ने किया रेस्क्यू

बुरहानपुर में शनिवार दोपहर सिंधी बस्ती चौराहा पर हड़कंप मच गया जब डिवाइडर के बीच झाड़ियों में लोग करीब 8 फीट लंबा घोड़ा पछाड़ सांप देखते ही डर गए। सांप की वजह से ट्रैफिक जाम हो गया, क्योंकि लोग आगे बढ़ने से डर रहे थे। क्षेत्र के दुकानदार विजय ढालवानी ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलने पर टीआई कोतवाली एसआर सोलंकी और लालबाग थाना पुलिस ने सर्प मित्र अमजद खान को बुलाया। सर्प मित्र ने करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित पकड़ लिया। इसके बाद यातायात सुचारू रूप से चलने लगा। सांप मिलने से लगा जाम
सर्प मित्र अमजद खान ने बताया कि सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचे और झाड़ियों में छिपे घोड़ा पछाड़ सांप को पकड़ लिया। दुकानदार विजय ढालवानी ने बताया कि यहां से स्कूल जाने वाले बच्चे भी गुजरते हैं, इसलिए लोगों में डर था और ट्रैफिक जाम हो रहा था। इस दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग भी इकट्ठा हो गए थे। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित किया और सर्प मित्र की मदद से सांप को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। इस घटना के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली और ट्रैफिक सामान्य हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *