बेंगलुरु बेस्ड ईवी मैन्युफैक्चरर सिंपल एनर्जी ने अपने फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘सिंपल वन’ अपडेटेड का जनरेशन 1.5 मॉडल भारत में लॉन्च किया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.66 लाख रुपए है। कंपनी का दावा है कि अपडेटेड स्कूटर को फुल चार्ज करने पर 248km की IDC- सर्टिफाइड रेंज मिलेगी, जो पिछले जनरेशन मॉडल के (212km की रेंज) मुकाबले में ज्यादा है। सिंपल वन का मुकाबला ओला S1 प्रो प्लस, एथर 450 X और TVS आईक्यूब ST जैसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स से है। कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि वह FY2026 तक देशभर में 150 नए स्टोर और 200 सर्विस सेंटर खोलेगी।


