उज्जैन जिले के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल ने केन्द्रीय बजट को लेकर बुधवार को प्रेस से चर्चा कर प्रदेश को बजट से क्या क्या मिला इसकी रूपरेखा बताई। मंत्री टेटवाल ने बताया कि केंद्र सरकार ने उज्जैन शहर के विकास के लिए पांच हजार करोड़ मिलने की बात कही। हालांकि मंत्री टेटवाल आकंड़ो में उलझ गए और उन्होंने सिंहस्थ कुंभ के लिए चल रहे कार्यो की राशि 40 हजार करोड़ रुपए बता दी। देवास रोड स्थित होटल में मंत्री टेटवाल ने पत्रकार वार्ता में केंद्रीय बजट को लेकर चर्चा कि। इस दौरान भाजपा के शहर अध्यक्ष संजय अग्रवाल टेटवाल ने कहा कि बजट आम आदमी के लिए था। इस बार टेक्स नहीं बढ़ाया गया ये सबसे बड़ी राहत है। उन्होंने कहा कि केंद्र और मध्य प्रदेश शासन मिलकर कुम्भ मेले के हर काम को गुणवत्ता पूर्ण और समय पर पूरा करेंगे।
अभी 40 हजार करोड़ के कार्य चल रहे है। कार्य पुरे होने के बाद दुनिया भर से आने वाले श्रद्धालु कुम्भ में सरल सुलभ शिप्रा नदी में डुबकी लगा सकेंगे। उन्होंने कहा की प्रदेश सरकार गांव गरीब किसान और बहनो के लिए काम कर रही है, बड़े छात्रावास खोलने जा रहे हैं। कैंसर की दवा सस्ती होगी , हर वर्ग की चिंता की गई है। बजट में ,उज्जैन में सिंहस्थ कुम्भ को लेकर नए स्टेशन बनने जा रहे है , सिंहस्थ में जो डुबकी लगाने आएंगे भक्त उनको शहर में चौड़ी सड़क से लाभ मिलेगा, उस दौरान 2 घंटे में बाबा महाकाल के दर्शन मिल सकेंगे ऐसी व्यवस्था करने जा रहे है। केंद्र धर्मस्य विभाग के लिए 5 हजार करोड़ दिया है। हर क्षेत्र में उज्जैन का विकास हो रहा है।


