सिकिदरी में 12 दिवसीय खेल महोत्सव शुरू

जनकल्याण समर्पण संस्थान की ओर से सिकिदिरी मैदान में गुरुवार से 12 दिवसीय खेल महोत्सव शुरू हुआ। मौके पर 100 से अधिक इवेंट होंगे, िजसमें तैराकी, एथलेटिक्स, इंडोर, कबड्डी, खो-खो, रस्साकस्सी, फुटबॉल, क्रिकेट आदि शामिल हैं। इसका उद्घाटन मुख्य अतिथि राकेश कुमार सिंह ने किया। मौके पर पिछले एक वर्ष के दौरान तैराकी व एथलेटिक्स खेलो में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 5 बालिका खिलाड़ियों पिंकी कुमारी, श्रेया कुमारी, आंचल कुमारी, सरिता कुमारी, दिया कुमारी को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष सुजीत कुमार और संचालन रमन कुमार ने किया। इस अवसर पर चंदन कुमार वर्मा, निर्भय कुमार, संतोष सिन्हा, प्रतिमा कुमारी, अशोक गोप, विजय गोप मोनू कुमार, विजय मिश्रा, तारकेश्वर प्रसाद, शिल्पी, उपाध्यक्ष बिरसा करमाली, महासचिव सत्यपाल राउत, खेल प्रभारी अमन जायसवाल व पिंकी कुमारी सक्रिय सदस्य विजय सिंह, गोविंदा कुमार, टिकेश्वरी अजीत कुमार, अक्षय रजवार, सूरज जायसवाल, विवेक बेदिया, राहुल कपरदार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *