सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर रविवार सुबह 11 बजे अलवर आएंगे। वे पहले यहां स्वामी विवेकानंद स्मारक में स्वामी विवेकानंद ई-गुरूकुल लाइब्रेरी के उद्घाटन कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके बाद प्रताप ऑडिटोरियम में अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी एक दिन पहले शनिवार को ही अलवर आ गए थे। उनके कार्यक्रमों की केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव व वन मंत्री संजय शर्मा ने तैयारियों का जायजा लिया था। स्टेडियम में पहुंचकर पूरे कार्यक्रम को जाना था। केंद्रीय मंत्री पहले बीजेपी कार्यालय में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे। उसके बाद राज्यपाल के साथ उद्घाटन कार्यक्रम में आएंगे।


