सिख पर चप्पल फेंकने की निंदा

अमृतसर| एसजीपीजी प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कोलकाता में केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार द्वारा एक सिख की पगड़ी पर चप्पल फेंकने की घटना की निंदा की है। धामी ने कहा कि यह घटना सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली है। पगड़ी सिख धर्म का अभिन्न अंग है और सिख पहचान का प्रतीक है, जिसका अपमान इस तरह की हरकतों से पूरे सिख समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के समान है। धामी ने कहा कि केंद्रीय मंत्रियों का कर्तव्य है कि सभी धर्मों के लोगों का आदर-सत्कार करें। मगर जब शीर्ष पदों पर बैठे लोग इस तरह की निंदनीय हरकतें करेंगे तो आम लोग सरकार और सामाजिक न्याय में अपना विश्वास कैसे बनाए रखेंगे? ऐसी घटनाओं से न पूरे समाज में विश्वास और सद्भाव भी कमजोर होता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *