गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा द्वाराश्री गुरु गोविंद सिंह महाराज के प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुवार को प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान साध संगत द्वारा गुरबाणी, पाठ और गुरुओं के जयकारे के साथ नगर भ्रमण किया गया। श्री गुरु गोविंद सिंह साहब का प्रकाश पर्व मनाने के लिए रामगढ़ शहर में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से प्रभात फेरी आरंभ की गई है। सिखों की दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव को लेकर प्रभात फेरी निकाली जाती है। कड़ाके की ठंड होने के बावजूद संगत संगत प्रभात फेरी में गुरु का भजन कर शहर का भ्रमण किया। “अमृत गुर ते पाया, सास सस सिमरो गोविंद” जैसे सब्दों से सिख संगत ने भजन गाया।गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से परंपरा है कि अगुवाई करने पर सिरोपा देकर सम्मानित किया जाता है।


