सिगरेट पीने के विवाद में पुलिस व एडवोकेट भिड़े:चौकी में खींचकर पिटाई करने का आरोप, देर रात तक चली नोकझोंक

लखनऊ के इंदिरानगर के सेक्टर- 19 पुलिस चौकी एडवोकेट और पुलिस के बीच झड़प हो गई। चौकी के सामने पान की गुमटी पर सिगरेट पीने को लेकर विवाद शुरू हुआ। चौकी में तैनात सिपाही ने एडवोकेट को थप्पड़ जड़ दिया। जिसके उसने फोन करने अपने साथियों को बुला लिया। इसके बाद तीखी नोकझोंक हुई। दोनों पक्षों में एक दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाया है। इंदिरानगर के सेक्टर 19 निवासी उत्कर्ष एडवोकेट हैं। उत्कर्ष रिटायर्ड जज के रिश्तेदार हैं। उत्कर्ष ने बताया कि मंगलवार रात करीब 9 बजे वह पुलिस चौकी के सामने पान की गुमटी के पास सिगरेट पी रहे थे। तभी चौकी में तैनात सिपाही सूरज वहां पहुंचा और सिगरेट पीने का विरोध करने लगा। इस पर उत्कर्ष ने अपना परिचय देते हुए 10 मिनट में निकल जाने की बात कही। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी होने लगी। मौके पर चौकी इंचार्ज हरिओम पटेल भी पहुंच गए। दोनों पुलिसकर्मी उत्कर्ष को चौकी के अंदर ले गए। जहां उसकी पिटाई कर दी। चौकी के अंदर उसका मोबाइल छीनने लगे। लेकिन उसके किसी तरह पिता को सूचना दी। मौके पर पहुंचे पिता को भी पुलिस ने पीट दिया। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर एडवोकेट के कई साथी और परिवारिजन पहुंच गए। मामला बढ़ता देख थानों से फोर्स बुला ली गई। सूचना पर एडीसीपी नार्थ जितेंद्र कुमार दुबे, एसीपी और इंदिरानगर, गाजीपुर, विकासनगर थानों के इंस्पेक्टर पहुंच गए। कार्रवाई का आश्वासन मिलने पर मामला शांत हुआ। पुलिस अधिकारियों ने पीड़ित को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में मेडिकल कराया। पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच देर रात तक बातचीत चलती रही। वहीं उत्कर्ष ने बताया कि आरोपित पुलिस कर्मियों के खिलाफ थाने में तहरीर देंगें। मामले एडीसीपी जितेंद्र ने बताया कि तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *