सिटी एन्क्लेव में युवक का शव मिला, सुसाइड नोट भी बरामद

भास्कर न्यूज | लुधियाना दुगरी थाना क्षेत्र के सिटी एन्क्लेव में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सिटी एन्क्लेव निवासी मोनू के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मोनू की मां ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा काफी समय से मानसिक तनाव में था। परिजनों के अनुसार, मोनू एक सुसाइड नोट भी छोड़कर गया है, जिसमें उसने लिखा है कि वह यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा है और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। परिवार ने बताया कि सुबह वे नगर कीर्तन के लिए घर से निकले थे, उस समय मोनू घर पर मौजूद था। शाम करीब छह बजे जब वे वापस लौटे तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। दरवाजा खोलने पर मोनू का शव फंदे से लटका हुआ मिला। परिवार में मोनू का एक भाई भी है। दोनों भाई ऑटो चलाकर परिवार का गुजारा करते थे। मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी बलविंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजनों ने किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई कराने से इनकार किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई पूरी की और मामले की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *