सिटी ट्रेंड्स मॉल रांची के लक्की ड्रॉ के विजेता बने गणेश, पुरस्कार में मिली बाइक

रांची| हटिया के सिंह मोड़ स्थित सिटी ट्रेंड्स मॉल में दुर्गापूजा, दिवाली एवं छठ पूजा पर वितरित किए गए कूपन का लक्की ड्रॉ को समाजसेवी मंजुल केरकेट्टा द्वारा किया गया। लोगों की उपस्थिति में संपन्न हुए लक्की ड्रॉ में खूंटी निवासी गणेश प्रसाद को विजेता चुना गया। उन्हें प्रथम पुरस्कार के रूप में हीरो पैशन प्लस बाइक मिली। द्वितीय पुरस्कार पटेल नगर (रांची) के पवन कुमार ने जीता, उन्हें रेफ्रिजरेटर दिया गया। तृतीय पुरस्कार के रूप में इसोनो को टीवी, चतुर्थ विजेता को मिक्सर ग्राइंडर और पंचम पुरस्कार के विजेता बने हटिया (रांची) के अर्पित कुमार रहे, उन्हें आयरन दिया गया। प्रतिष्ठान के स्टोर मैनेजर ने बताया कि ग्राहकों का हित उनके लिए सर्वोपरि है और समय-समय पर ग्राहकों के लिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *