सिटी पैलेस विजिट दौरान रशियन लेडी से छेड़छाड़ का आरोप:इंडियन यूट्यूबर ने अपनी रशियन पत्नी से छेड़छाड़ का लगाया आरोप, सोशल मीडिया पर उठाई आवाज

फेमस इंडियन यू​ट्यूबर मिथिलेश बेकपेकर ने अपनी रशियन पत्नी को लेकर उदयपुर के सिटी पैलेस विजिट के दौरान एक युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। उन्होंने इसका एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए बताया कि वे ट्रेवलर ब्लॉगर है और 6 दिन पहले उदयपुर के सिटी पैलेस घूमने आए थे। वे सिटी पैलेस में अपने कैमरे से पत्नी का वीडियो बना रहे थे, तभी किसी युवक ने उनके पीछे से “6000 आईएनआर” बोलकर कमेंट किया तो वे भड़क गए। फिर खुद का कैमरा अपनी पत्नी से हटाकर उस युवक की तरफ कर दिया। जिसके बाद उनकी उस युवक से बहस हो गई और वे बार-बार पुलिस को बुलाने की बात बोलने लगे। उस वक्त मामला गर्मा गया और सिटी पैलेस की सिक्योरिटी ने समझाइश कर मुश्किल से माहौल शांत कराया। मिथिलेश का कहना था कि 6 हजार में रशियन जैसी बात को लेकर इंडिया में सोशल मीडिया पर बहुत भद्दे और गंदे मीम बनते हैं। इसी तरह का कमेंट का उनकी रशियन पत्नी को लेकर किया गया। हालांकि इस संबंध में जब घंटाघर थाना पुलिस से बात की गई तो उनका कहना था कि उन्हें ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट कर उठाई पुलिस से कार्रवाई की मांग
यूट्यूबर मिथिलेश के यूट्यूब पर 10.8 लाख सब्सक्राइबर हैं। वे इंडिया में अंडमान निकोबार, मनाली, लक्षदीप, दिल्ली, मुंबई और गोवा घूमने के बाद उदयपुर पहुंचे थे। उन्होंने इस घटना के बाद अपना एक वीडियो खुद के सोशल ​मीडियो अकाउंट पर पोस्ट किया। जिसमें बताया कि सिटी पैलेस विजिट दौरान जब वे अपनी पत्नी पर किए गए गलत कमेंट के लिए आवाज उठा रहे थे, तब वहां कई लोग मौजूद थे। लेकिन किसी ने भी उनका साथ नहीं दिया। मिथिलेश ने अपने वीडियो में इस मामले में पुलिस से कार्रवाई करने की मांग की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *