कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को बेलगावी में एक रैली के दौरान असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (ASP) को थप्पड़ मारने की कोशिश की। दरअसल, सिद्धरमैया जैसे ही भाषण देने के लिए उठे मंच के पास भाजपा की कुछ महिला कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन करने लगीं। इससे वे नाराज हो गए और सुरक्षा में तैनात ASP नारायण भरमनी पर भड़क उठे। मामले का वीडियो भी वायरल हो रहा है। नाराज CM ने मंच से ही ASP से कहा- आप जो भी हैं, यहां आएं। जब ASP भरमनी मंच पर पहुंचे तो CM ने उनसे पूछा आप क्या कर रहे थे। इसके बाद CM ने थप्पड़ मारने के लिए अपना हाथ उठा दिया। ASP भरमनी कुछ पीछे हटे तो सिद्धारमैया रुक गए। 3 तस्वीरों में पूरा मामला समझिए… 2 साल पहले प्रदर्शनकारी को थप्पड़ मारा था
मार्च, 2023 में सिद्धारमैया ने एक कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा था। उस समय वे मुख्यमंत्री नहीं थे। वे बादामी जिले में कांग्रसे की एक विरोध प्रदर्शन के बीच पहुंचे तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया। इसी दौरान उन्होंने एक कार्यकर्ता को अचानक थप्पड़ मार दिया। महिला ने विधायक बेटे का काम पूछा तो भड़के सिद्धारमैया
साल 2019 में मैसूर में स्थानीय लोगों से बातचीत के दौरान सिद्धारमैया ने एक महिला से बदसलूकी की थी। महिला ने उनके विधायक बेटे के काम के बारे में पूछा था। इस पर सिद्धारमैया नाराज हो गए और महिला से माइक छीन लिया। इस दौरान उसका दुपट्टा भी गिर गया। गुस्से में आकर सिद्धारमैया ने उसे चुप रहने और बैठ जाने को कहा।


