सिद्धू मूसेवाला की मां का बेटों के लिए अनोखा प्यार:दोनों बेटों की जन्मतिथि और नाम का बनवाया टैटू, भावुक नजर आईं चरण कौर

पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर ने अपने दोनों बेटों के प्रति प्यार को एक अनूठे तरीके से दर्शाया है। उन्होंने अपनी बाजू पर दोनों बेटों की जन्मतिथि और नाम का टैटू बनवाया है। बड़े बेटे सुभदीप सिंह सिद्धू (सिद्धू मूसेवाला) का जन्म 11 जून 1993 को हुआ था। उनकी मई 2022 में मानसा जिले के जवाहर के गांव में हत्या कर दी गई थी। इसके बाद चरण कौर के घर 17 मार्च 2024 को छोटे सुभदीप का जन्म हुआ। टैटू बनवाते समय चरण कौर काफी भावुक नजर आईं। उन्होंने बाजू पर बच्चों के पैरों के निशान भी बनवाए हैं। छोटे बेटे सुभदीप का पहला जन्मदिन मूसा हवेली में मनाया जाएगा। सिद्धू मूसेवाला के प्रशंसक इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *