सिद्धू मूसेवाला के पिता बोले-बारिश से नुकसान का मुआवजा दें:मानसा में फसल और घर डूबे, सीएम भगवंत मान दूसरे राज्यों में घूम रहे

मानसा में आज यानी गुरुवार को सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने मानसा के डिप्टी कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश से हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है। जिले में बारिश और रजवाहों में पड़ी दरारों के कारण किसानों और आम लोगों को भारी नुकसान हुआ है। बलकौर सिंह ने बताया कि जिले के कई गांवों में अभी भी बारिश का पानी भरा हुआ है। इससे किसानों की फसलें बर्बाद हो गई हैं। साथ ही गरीब मजदूर परिवारों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि पंजाब के कई जिलों में स्थिति गंभीर है। किसानों के घर और फसलें बर्बाद हुई हैं। मजदूर परिवारों के घर पानी में डूब गए हैं। पशु-पक्षी भी इस बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। बलकौर सिंह ने सीएम भगवंत मान पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सीएम अन्य प्रदेशों में घूम रहे हैं, जबकि पंजाब पानी में डूब रहा है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बाढ़ पीड़ितों की तुरंत सुनवाई की जाए। सरकार ने पहले कहा था कि गिरदावरी से पहले मुआवजा दिया जाएगा। अब वह अपना वादा पूरा करे और प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मुआवजा दे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *