अमेरिका के फ्लोरिडा में हुए हादसे में पंजाबी ट्रक ड्राइवर हरजिंदर के यूटर्न लेने से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी। इस चीज को वहां की सरकार ने गंभीरता से लिया है। साथ ही दूसरे देशों से आने वाले लोगों के लिए ड्राइविंग के नए वर्क परमिट पर तक रोक लगा दी ।अब इस मामले में दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह हरजिंदर के समर्थन में आए है। उन्होंने कहा कि हरजिंदर ने यह गलती जानबूझकर नहीं की, बल्कि यह एक हादसा था। उन्होंने आगे अपील करते हुए कहा कि सारे पंजाबी भाईचारे को हरजिंदर की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि मुश्किल समय में उसे कानूनी और आर्थिक सहायता मिल सके।


