सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन हनुमान मंदिर में सामूहिक हनुमान चा​लीसा पाठ किया

भास्कर न्यूज |लुधियाना हैबोवाल कलां स्थित सिद्ध पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में मंगलवार मंगल उत्सव के अवसर पर सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस अवसर पर 4873 श्री हनुमान चालीसा का पाठ हुआ। इसे मंदिर संगत ने श्रद्धापूर्वक और एकजुट होकर पूर्ण किया। मंदिर प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रातः काल 1233वां हवन यज्ञ हुआ। इसका आयोजन परवीन अग्रवाल (श्री तिरुपति यात्रा उत्सव समिति के समस्त सेवादार), जोगेश कुमार परिवार और उमेश कुमार परिवार ने किया। हवन यज्ञ में सौभाग्यशाली परिवारों द्वारा विश्व कल्याण की प्रार्थना करते हुए आहुति डाली गई। इस धार्मिक अनुष्ठान को मंदिर के आचार्य पंडित विष्णु , पंडित देवी दयाल, पंडित राम और पंडित नारायण ने विधिविधान से पूर्ण किया। संध्या चौकी के अवसर पर भजन गायिका आदित्य राज (वृंदावन) और उनके साथी चंद्रेश शर्मा ने अपनी भजनों की प्रस्तुति से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। मुख्य अतिथि के रूप में मंदिर प्रधान अमन जैन, सरप्रस्त ऋषि जैन और ज्योति गुप्ता ने भगतों का स्वागत किया और उन्हें सम्मानित किया। इसके अलावा, मंदिर में उपस्थित मुख्य मेहमानों जैसे पार्षद इंदु मुनीश शाह, पार्षद नवदीप कौर राजी, पार्षद प्रिंसिपल इंदरजीत कौर, पार्षद हरमिंदर सिंह खिंदा (मोनू खिंदा), और आदरणीय मीना शाह जी का मंदिर ट्रस्ट द्वारा स्वागत किया गया और उन्हें मंदिर का स्मृति चिन्ह भेंट दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *