सिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर में रथयात्रा का भव्य स्वागत किया

लुधियाना| सीबीआई एन्क्लेव स्थित सिद्ध श्री दुर्गा माता मंदिर में शुक्रवार को भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर मंदिर परिसर को सुंदर तरीके से सजाया गया और श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ प्रभु का स्वागत किया। मंदिर की महिला मंडल ने संकीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया, जबकि श्रद्धालुओं के लिए लंगर का आयोजन भी किया गया। मंदिर प्रमुख विजय जैन ने उपस्थितजनों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कलयुग में संकीर्तन परमात्मा की कृपा प्राप्त करने का सबसे सरल माध्यम है। इस आयोजन में नरवेद बांसल, राजेश अग्रवाल, तिलक राज जैन, अर्पित मंगल, पिंकी, अनु अग्रवाल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों ने इसे सौभाग्य का अवसर बताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *