सिनपिनी को ग्राम पंचायत बनाने की मांग, ग्रामीण बोले:पंचायत समिति के पुनर्गठन में सिनपिनी का नाम, ग्राम पंचायत के पुनर्गठन में नाम नहीं

भरतपुर जिले के सेवर पंचायत समिति के पुनर्गठन में सिनपिनी ग्राम पंचायत का नाम है लेकिन, ग्राम पंचायत के नोटिफिकेशन में सिनपिनी ग्राम पंचायत का नाम नहीं है। जिसको लेकर ग्रामीणों में भ्रम फैला हुआ है। आज ततामड़, मुड़ौता, सिनपिनी, थापर गांव के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे और कलेक्टर को ज्ञापन दिया। ग्रामीणों की सिनपिनी को ग्राम पंचायत बनाया जाए। क्योंकि सिनपिनी नियम और शर्तों को पूरा करती है। इसका प्रस्ताव भी भेजा जा चुका है। ग्राम पंचायत के पुनर्गठन के बाद ग्रामीणों में भ्रम कुंवर सिंह निवासी ततामड़ गांव ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा ग्राम पंचायत का पुनर्गठन किया गया था। जनता और विधायक यह प्रस्ताव दिया था कि ग्राम पंचायत मुड़ौता से सिनपिनी को अलग किया जाए। इसमें नियम और शर्ते पूरी हो रहीं थी। उसके बाद इस पंचायत को अलग नहीं किया गया। जनता में भ्रम है कि जब पंचायत समिति का गठन हुआ है। सिनपिनी ग्राम पंचायत सेवर पंचायत समिति में जोड़ दी गई है। कलेक्टर को दिया ग्रामीणों ने ज्ञापन अब जनता इसी भ्रम में है कि पंचायत अलग है या नहीं, यह अभी तक कोई जवाब नहीं दे पा रहा कि सिनपिनी ग्राम पंचायत अलग हुई है या नहीं, इसी को लेकर आज कई ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे हुए हैं। कलेक्टर कमर चौधरी को ज्ञापन दिया है। जिससे सिनपिनी ग्राम पंचायत को अलग किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *