सिनोधा | ग्राम पंचायत सिनोधा में बीते सप्ताह से ग्राम के अधिकांश नालियों की सफाई का कार्य जोरों से चल रहा है। जिसमें आम जनता से सरपंच प्रतिनिधि सुरेंद्र चतुर्वेदी एवं उपसरपंच धनेन्द्र वर्मा ने जनता से अपील की है कि अपने घर के सामने की नलीयों को साफ रखें,कूड़ा नालियों पर न डालें, जिससे नालियां जाम नहीं होगी और पानी आसानी से बाहर निकल जाऐगा। जाम की स्थिति में नालियों का पानी सड़क पर आती है और वही कीचड़ का रूप लेती है। हमारा प्रयास स्वच्छ भारत के साथ-साथ स्वच्छ सिनोधा का निर्माण करना है। आने वाले समय ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए, पेयजल पर विशेष ध्यान दिया गया है, जहां बंद पड़ी बोरिंग का रिपेयरिंग का कार्य भी किया गया। नालियों की सफाई कर रहे सिराज सिंग ध्रुव, शिवकुमारी ध्रुव, रेखा सहित सभी को हरिचरण बंजारे ने आभार व्यक्त किया।


