सिन्धु दर्शन और कैलाश मानसरोवर यात्रा की तो आवेदन करें:देवस्थान विभाग देगा सहायता राशि, तय अवधि में यात्रा करते हैं तो ये प्रोसस पूरा करें

देवस्थान विभाग सिन्धु दर्शन यात्रा और कैलाश मानसरोवर की यात्रा करने वाले यात्रियों से यात्रा के लिए अनुदान राशि देने को लेकर प्रोसेस करने की ​अवधि तय कर दी है। तय अवधि में आवेदन करने वालों को यह सहायता राशि दी जाएगी। अगर आवेदन तय लक्ष्य से ज्यादा आएंगे तो लॉटरी से चयन किया जाएगा। सिन्धु दर्शन यात्रा योजना भी कर सकते देवस्थान विभाग की सिन्धु दर्शन योजना के अंतर्गत लद्दाख स्थित सिन्धु दर्शन यात्रा के लिए राज्य के 200 तीर्थ यात्रियों को यात्रा पूर्ण करने के पश्चात अधिकतम 15 हजार रुपए प्रति यात्री को अनुदान राशि देवस्थान विभाग द्वारा प्रदान की जाएगी। आवेदक योजना के तहत 31 अक्टूबर तक यात्रा सम्पन्न कर दो माह की अवधि (31 दिसम्बर) तक लिखित आवेदन सम्बन्धित सहायक आयुक्त, देवस्थान विभाग कार्यालय में जमा करवा दें। सिन्धु दर्शन यात्रा की पात्रता कैलाश मानसरोवर यात्रा के बारे में जाने कैलाश मानसरोवर की यात्रा के लिए देवस्थान विभाग 100 ​यात्रियों को प्रति यात्री एक लाख रुपए की राशि सहायता के रूप में देगा। भारत सरकार के विदेश मंत्रालय के माध्यम से कराई जाने वाली इस यात्रा के लिए देवस्थान विभाग के मुख्यालय ने आवेदन के प्रोसेस की जानकारी साझा की है। यात्रा जुलाई से सितम्बर 2025 के मध्य तक सम्पन्न करने के पश्चात दो माह के अन्दर 30 नवम्बर 2025 तक आवेदन कर सकते है। इस वर्ष की निर्धारित सीमा से अधिक मात्रा में आवेदन प्राप्त होते हैं, तो उनका चयन लॉटरी द्वारा किया जाएगा। कैलाश मानसरोवर यात्रा की पात्रता जानकारी यहां से ले सकते हैं
देवस्थान आयुक्त ने बताया कि उक्त योजनाओं की विस्तृत जानकारी,आवेदन-पत्र एवं संबंधित सहायक आयुक्त कार्यालयों की सूची देवस्थान विभाग की वेबसाइट पर देख सकते है। आवेदन संबंधित सहायक आयुक्त कार्यालय में निर्धारित तिथि तक जमा करा सकेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *