अमृतसर | सिपेट अमृतसर केंद्र में आज “मशीन ऑपरेटर – इंजेक्शन मोल्डिंग’ पर कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। यह कार्यक्रम मेसर्स सबिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा प्रायोजित है। इस अवसर पर मैसर्स मेडिको इंडस्ट्रीज, अमृतसर के श्री दिनेश टुटेजा और केनरा बैंक के शाखा प्रमुख नितिन कुमार बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिपेट अमृतसर के संयुक्त निदेशक परमिंदर प्रीत सिंह ने की। कार्यक्रम में सिपेट के अधिकारी अमित चावला, बलदेव कृष्ण, सचिन कुमार और अन्य स्टाफ सदस्य भी शामिल हुए।


