सिमडेगा में सड़क हादसा, एक की मौत:दुकान से लौटते वक्त बाइक सवार ने मारी टक्कर, 7 साल का बेटा सहित दो जख्मी

रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा। ताजा मामला सिमडेगा जिले से है, जहां बुजगा निवासी 45 वर्षीय बुधु सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह घटना तब हुई, जब वे अपने सात वर्षीय बेटे के साथ दुकान से घर लौट रहे थे। एक अज्ञात तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बुधु सिंह और उनके बेटे दोनों घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत बसिया रेफरल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने बुधु सिंह को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार भी घायल हो गया उनके सात वर्षीय बेटे को मामूली चोटें आईं, प्राथमिक उपचार के बाद परिजन उसे घर ले गए। इस दुर्घटना में टक्कर मारने वाला अज्ञात बाइक सवार भी घायल हो गया है और उसका इलाज कोनवीर अस्पताल में चल रहा है। बसिया थाना के एसआई संजय कुमार सिंह ने बुधु सिंह के शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। मृतक अपने पीछे पत्नी, एक सात वर्षीय बेटा और एक 12 वर्षीय बेटी छोड़ गए हैं। बुधु सिंह खेती-बाड़ी का काम करते थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *