भास्कर न्यूज | गिरिडीह सदर प्रखंड के सिमरिया धौड़ा के अंसार पब्लिक स्कूल परिसर में बुधवार को मेगा हेल्थ चेकअप कैंप लगाया गया। यह आयोजन जगरनाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस कोलकाता और सना हेल्थ प्वाइंट ने संयुक्त रूप से किया। कैंप में शामिल लोगों की ईसीजी और ब्लड की जांच की गई। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. देवदत्ता कौर ने रिपोर्ट के आधार पर इलाज किया। जिन लोगों को हृदय से संबंधित बीमारी पाई गई, उन्हें उचित परामर्श दिया गया। जगरनाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साईंस के डिप्टी जनरल मैनेजर विक्रम दत्ता ने बताया कि कोलकाता में जगरनाथ गुप्ता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस जो मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल है। जहां हृदय रोग से संबंधित सभी बीमारी का उपचार आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया जाता है। मो. सादिकी अली ने बताया कि प्रख्यात कार्डियोलॉजिस्ट ने स्थानीय लोगों का इलाज कैंप के माध्यम से किया । जेआईएमएस हॉस्पिटल में हृदय रोग से संबंधित ऑपरेशन भी आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निशुल्क होता है। इस मौके पर अंसार पब्लिक स्कूल डायरेक्टर मो. रियाजुल हक, अभिजीत, नंदी, डॉ. जावेद मोहम्मद, मासूम, मो. गुलाम, गुड़िया, आयशा परवीन ,माही कुमारी, नगमा परवीन, तबस्सुम फरहत, तबस्सुम, समा परवीन समेत कई अन्य लोग मौजूद थे।


