सिम्स में आंख के तिरछेपन का पहला सफल ऑपरेशन:21 वर्षीय युवक की जन्मजात समस्या का इलाज, अब मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा प्राइवेट अस्पताल

बिलासपुर के सिम्स मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 25 वर्षों में पहली बार आंख के तिरछेपन का सफल ऑपरेशन किया गया है। अब तक इस समस्या के मरीजों को दूसरे अस्पतालों में रेफर किया जाता था। दरअसल, बेमेतरा के 21 वर्षीय युवक का ऑपरेशन नेत्र रोग विभाग में किया गया। युवक जन्म से दाईं आंख की झुकी हुई पलक और तिरछेपन की समस्या से पीड़ित था। मरीज को जब पता चला कि सिम्स में इस तरह की जटिल नेत्र सर्जरी संभव है, तब उसने यहां संपर्क किया। डॉक्टरों ने किया जटिल ऑपरेशन नेत्र रोग विभाग की वरिष्ठ विशेषज्ञ डॉ. प्रभा सोनवानी और उनकी टीम ने जांच के बाद ऑपरेशन किया। इस जटिल ऑपरेशन में एक ही आंख में झुकी पलक और तिरछेपन का एक साथ इलाज किया गया। ऑपरेशन डॉ. रमणेश मूर्ति, डॉ. लखन सिंह और डॉ. सुचित सिंह के मार्गदर्शन में हुआ। डॉ. प्रभा सोनवानी, डॉ. सुचित सिंह, डॉ. आरूषी शर्मा और डॉ. कुणाल सिंह की टीम ने ऑपरेशन किया। ऑपरेशन सफल रहा और मरीज की आंख की पलक सामान्य हो गई है। तिरछेपन में भी पूर्ण सुधार हुआ है। प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को लाभ मिलेगा सफल ऑपरेशन से मरीज के आत्मविश्वास में नया संचार हुआ है। पूर्व में ऐसे ऑपरेशन केवल निजी अस्पतालों में महंगे शुल्क पर ही संभव थे। अब सिम्स में यह सुविधा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत निशुल्क उपलब्ध है, जिससे प्रदेश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *