बिलासपुर| सिम्स में मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में दीक्षित परिवार द्वारा सेवा कार्य किया गया। स्व. सूर्य कुमारी दीक्षित एवं स्व. राजनारायण दीक्षित की पुण्य स्मृति में सरकंडा अरविंद मार्ग निवासी दीक्षित परिवार द्वारा सिम्स को आधुनिक वाटर कूलर प्रदान किया गया। उद्घाटन कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक रजनीश सिंह, सिम्स के अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह, एनेस्थीसिया विभागाध्यक्ष डॉ. मधुमिता मूर्ति व नोडल अधिकारी डॉ. भूपेंद्र कश्यप ने किया। इस अवसर पर डॉ. अशोक दीक्षित, राकेश दीक्षित, संजय दीक्षित, सूरज दीक्षित, सौरभ श्रीवास्तव, रुद्र अवस्थी व राधा किशन शर्मा मौजूद रहे।


