छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) में मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ब्लड कलेक्शन की नई व्यवस्था लागू की गई है। अब तक सभी मरीजों के सैंपल पीला टंकी के पास एक ही जगह लिए जाते थे। नई व्यवस्था के तहत ओपीडी मरीजों के सैंपल भू-तल पर स्थित कलेक्शन कक्ष में लिए जाएंगे। आईपीडी मरीजों के लिए दूसरी मंजिल पर सेंट्रल लैब में अलग व्यवस्था की गई है। यहां पैथोलॉजी, माइक्रोबायोलॉजी और बायोकेमिस्ट्री विभाग के लिए अलग-अलग कक्ष बनाए गए हैं। मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत अधिष्ठाता डॉ. रमणेश मूर्ति और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. लखन सिंह के अनुसार, सभी विभागों के डॉक्टर इंचार्ज को दिन में दो बार कलेक्शन सेंटर का राउंड लेने के निर्देश दिए गए हैं। इससे मरीजों को लंबी कतारों में लगने की परेशानी से राहत मिलेगी और समय की बचत होगी। वार्ड में भर्ती मरीजों की सुविधा के लिए उनकी जांच रिपोर्ट सीधे वार्ड में उपलब्ध कराई जाएगी। वार्ड ब्वॉय और आया रिपोर्ट एकत्रित कर मरीजों तक पहुंचाएंगे।


