सियाराम बाबाजी की पुण्यतिथि पर भजन संध्या

बोरावां | ग्राम बरसलाय में संत सियाराम बाबा की प्रथम पुण्यतिथि एक दिसंबर को भजन संध्या का आयोजन होगा। आयोजन समिति सदस्यों ने बताया ग्राम के संत सियारामजी चौक पर निमाड़ी भजन गायक राजेश यादव बेहरामपुर टेमा द्वारा भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएगी। निमाड़ के संत को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे। ग्राम के धार्मिक आयोजनों से जुड़े युवाओं व ग्रामीणों के सहयोग से यह आयोजन करवाया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया ग्राम में समय-समय पर धार्मिक आयोजन ग्रामीणों के सहयोग से होते हैं। कार्यक्रम से जुड़े युवा प्रवीण यादव, रविंद्र यादव व राहुल यादव ने बताया नववर्ष 2026 में नर्मदा पुराण कथा का आयोजन भी ग्रामीणों के सहयोग से किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *