सिरप से मौत मामले में कांग्रेस का सरकार पर हमला:चिकित्सा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा मांगा, जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों के लिए 1 करोड़ मुआवजे की मांग

छिंदवाड़ा के जहरीले सिरप कांड और बैतूल में दो बच्चों की मौत के मामले को लेकर बैतूल में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी लेते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए। साथ ही पार्टी ने मांग की कि मृत बच्चों के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये का मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए। कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तारी करने की मांग
जिला कांग्रेस अध्यक्ष निलय डागा मंगलवार को बैतूल के कमलेश्वरा और जामुन बिछुवा गांव पहुंचे। उन्होंने मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर हाल जाना और पूछा कि अब तक सरकार या प्रशासन ने क्या मदद की है। डागा ने सरकार और दवा कंपनी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बच्चों की मौत के लिए जिम्मेदार दवा कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया जाए और कंपनी के डायरेक्टर को गिरफ्तार किया जाए। कमीशन लेकर दिया सर्टिफिकेट
सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है और आयुष्मान योजना सिर्फ नाम की रह गई है। डागा ने आरोप लगाया कि दवा पास कराने के लिए 60 प्रतिशत कमीशन लिया जाता है। उन्होंने कहा कि गलत सर्टिफिकेशन के कारण यह दवा बाजार में आई। आईएमए ने इसका प्रचार किया और डॉक्टरों ने इसे लिखा, लेकिन इसमें डॉक्टरों की कोई गलती नहीं है। डागा ने स्थानीय भाजपा नेताओं पर भी निशाना साधते हुए कहा कि बैतूल में सब कुछ भाजपा के हाथ में है, फिर भी दो बच्चों की मौत पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। कांग्रेस ने दोबारा मांग की कि दोनों परिवारों को तुरंत मुआवजा दिया जाए और इस घटना को सरकार के रिकॉर्ड में शामिल किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *