सिरमटोली पुल निर्माण के कारण ब्लॉक, 3 ट्रेनें रद्द रहेगी:आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण 3 ट्रेनें रहेगी प्रभावित, झाड़ग्राम-धनबाद मेमू रद्द

रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली सड़क सह रेल ऊपरी पूल निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक की वजह से 3 ट्रेनें पूर्व में दी गई सूचना के अतिरिक्त 23 मई को भी रद्द रहेंगी। रांची रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर व ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर 23 मई को रद्द रहेगी। रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित रहेगी। रांची रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 22 व 23 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी। 2 घंटे देरी से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस
इधर, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 24 व 25 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे देरी से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 25 मई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी। झाड़ग्राम-धनबाद मेमू 25 मई तक रद्द
वहीं, आद्रा रेल मंडल में विकास काम को लेकर 18019-18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम 25 मई तक रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। वहीं, टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन अब 25 मई तक आसनसोल न जाकर आद्रा तक ही सीमित रहेगी। यह ट्रेन आद्रा से ही अप-डाउन करेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को भी 25 मई को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन पुरुलिया के बजाय गुंडाबिहार और मुरी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *