सिरमटोली सरना स्थल के पास सड़क पर चढ़ा अलकतरा, सरहुल से पहले तैयार होगी सड़क

रांची | सरहुल को देखते हुए सिरमटोली सरना स्थल के सामने सड़क पर अलकतरा चढ़ाने का काम शुरू कर दिया गया है। फ्लाई ओवर निर्माण कर रही कंपनी सड़क पर तेजी से काम कर रही है। सरहुल से पहले सड़क का काम को पूरा कर लिया जाएगा ताकि शोभायात्रा में आने वालों को कोई परेशान नहीं हो। इधर, सरना स्थल के आसपास साफ-सफाई का काम भी तेजी से किया जा रहा है। वहीं केंद्रीय सरना स्थल के सौंदर्यीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। सरना स्थल का उपायुक्त रांची सहित अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण भी किया था। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने सरना स्थल के आसपास साफ सफाई की व्यवस्था के साथ साथ बिजली की भी व्यवस्था करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *