सिरसा की गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाला:मुक्तसर के युवक से हुई शादी; बाइक को लेकर किया प्रताड़ित, लात-घूंसे मारे

सिरसा निवासी एक गर्भवती महिला के साथ ससुराल में क्रूर व्यवहार किया गया। दहेज में बाइक न देने से नाराज पति ने गर्भवती पत्नी को पीटकर घर से निकाल दिया। आरोप है कि पति ने उसके पेट पर लात-घूंसों से वार किया। उसे गंभीर चोटें आईं। जब महिला का भाई उसकी मदद के लिए आया, तो उस पर भी कस्सी से हमला कर दिया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। महिला पक्ष का यह भी आरोप है कि महिला थाना पुलिस को शिकायत दी थी, पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनको राजीनाम के लिए पुलिस लाइन के सामने एक सेंटर में बुलाया था, उसमें दोनों पक्ष के लोग मौजूद थे। मगर आरोपी सुखवीर ने महिला के साथ घर बसाने से मना कर दिया। हालांकि, पुलिस ने उसे समझाया, पर वह नहीं माना। अपनी जिद पर अड़ा रहा। सिरसा निवासी भाई संदीप बोला कि बड़ी खुशी और अच्छे से बहन सुखदीप कौर की शादी पंजाब के मुक्तसर के सुखवीर सिंह से की थी। सुखबीर ने उसके सामने बहन काे थप्पड़ मारा था। पुलिस को दी शिकायत में महिला सुखदीप कौर ने बताया कि 10 जुलाई 2024 को उसकी शादी पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब से तहसील लम्बी के गांव मिट्‌टूखेड़ा निवासी सुखवीर सिंह के साथ हुई थी। मगर सुखवीर सिंह और उसके ससुराल वाले दहेज न देने पर खुश नहीं थे। शादी में बाइक व पैसे कम देने पर वह बार-बार ताना मारने लगे। इन बातों को लेकर ससुराल वाले झगड़ा भी करने लगे और पति सुखवीर सिंह मारपीट करने लगा। ससुराल में मिलने आए भाई से की मारपीट सुखदीप कौर बोली कि 2 अप्रैल 2025 को शाम को उसका भाई संदीप व उसके चाचा का लड़का हरविन्द्र सिंह उसके ससुराल में उससे मिलने आ गए। उस दौरान बाइक की बात को लेकर उसके भाईयों के साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया और उनके साथ हाथापाई भी की। वह सभी तैश में आ गए। उसके पति ने उसे बाल पकड़कर घसीटा और उसे थप्पड़ व लात-घुसे मारने शुरू कर दिए। सुखदीप ने बताया कि वह करीब दो माह की गर्भवती है। उसके पेट पर भी लात-घुसे मारे। जब उसके भाई उसे छुड़वाने लगे तो भाई पर सुखवीर ने कस्सी से वार कर दिया। उस दौरान संदीप की बाजू पर कस्सी जा लगी। इसके बाद वह चले गए। बाद में उसे भी गर्भावस्था में उसे धक्के देकर घर से निकाल दिया। उसने जो गहने पहने हुए थे, वो भी निकलवा लिए। सुखवीर ने उसे जान से मार देने की धमकी दी और कहा कि अगर नए बाइक की मांग पूरी नहीं की तो हम तुझे नहीं बसाएंगे और दोबारा घर आई तो जान से मार देंगे। ऐसे हालत में उसने भाई को बुलाया और वह बाइक पर अपने मायके भम्भूर आ गई। वह सदमे में थी और उसे बार-बार बुखार हो रहा था। इस कारण वह उस समय पुलिस को बयान नहीं पहुंच पाई। इसलिए बाद में पुलिस को अवगत कराया और शिकायत दर्ज कराई। गहनें वापस दिलाकर कार्रवाई की मांग विवाहिता सुखदीप ने मांग की है कि उसके नॉज पिन, कानों की सोने की बालियां व अन्य गहनें दिलाए जाएं और सुखवीर व बाकी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *