सिरसा की विवाहिता को पीटकर घर से निकाला:बच्चा नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने ताने मारे, पति ने की दूसरी शादी

सिरसा जिले की एक विवाहिता को राजस्थान में मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। विवाहिता का आरोप है कि उसके बच्चा न होने पर ससुराल वाले ताना मारने लगे। एक दिन उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया और परेशान किया जाने लगा। उसे यह भी पता चला कि पति ने दूसरी शादी कर ली। फिर भी उसने पुलिस से न्याय की मांग की है कि उसे ससुराल में रहना है। 13 साल पहले हुई थी शादी पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी साल 2012 में राजस्थान के गंगानगर के साथ हुई थी। उसकी कोई बच्चा नहीं है। जिसके कारण उसके ससुराल वाले ताना मारते हैं। उसका पति पंजाब में गुरुघर में रहता है और वह अपने ससुराल राजस्थान में रहती है। उसके साथ ससुराल वाले मारपीट करते और उसके पति भी कोई खर्चा पानी नहीं भेजता। ऐसे में ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पति के रहने के ठिकाने का नहीं पता महिला ने शिकायत में आरोप लगाया कि उन्होंने उसकी सोने की तालियां छीन ली। इसके बाद उसने अपने पति और ससुराल वालों ने उसके फोन उठाने बंद कर दिए। मायके वाले उसे ससुराल में छोड़ने गए, तो उन्होंने कहा कि अपने बेटे (उसके पति) की दूसरी शादी कर ली, उसकी जगह अब नहीं है। उसका पति दूसरी महिला के साथ कहां रहता है, उसका पता नहीं है। ऐसे में उसका जीवनयापन मुश्किल हो गया है। उसे अपनी ससुराल में रहना है और वह अपना घर बसाना चाहती है। ऐसे में पुलिस से मांग है कि उसकी शिकायत पर कार्रवाई की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *