सिरसा जिले के नशा मुक्ति केंद्र में पंजाब के युवक ही दो माह पहले हुई मौत मामले में अब नया मोड़ आया है। मृतक की पत्नी ने नशा मुक्ति केंद्र पर मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाया है। इस बारे में पंजाब के मानसा की रहने वाली महिला ने सिरसा एसपी को शिकायत दी है। दो माह पहले भी एसपी को शिकायत दी थी, जिस पर कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ी थी। ऐसे में एसपी से दोबारा मिली। अब मामले में पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र संचालक अमनदीप के खिलाफ धारा 106(1) BNS के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। शिकायत में बताया कि उसका पति शराब पीता था और उसे शराब छुड़वाने को नशा मुक्ति केंद्र में दाखिल करवा दिया। 9 सितंबर को उसकी लाश केंद्र से आई और बताया कि हार्टअटैक आ गया। शक न होने पर किया था अंतिम संस्कार उन्होंने शक नहीं किया और अंतिम संस्कार कर दिया। किसी ने उसकी बॉडी की फोटो खींच ली, जिसमें मारपीट चोट के निशान मिले। जब केंद्र संचालक से कारण पूछा व सीसीटीवी चेक कराने को कहा, तो कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। पुलिस से मांग की है कि उसके खिलाफ कार्रवाई न्याय किया जाए। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला… पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मानसा जिले के गांव माखा की गुरमीत कौर ने बताया कि उसकी शादी जसवीर सिंह से 13 साल पहले हुई थी और उनके तीन बच्चे हैं। जिनमें दो लड़कियां व एक लड़का, जो दिव्यांग है। उसका पति जसवीर सिंह सात साल पहले नशे की गिरफ्त में आ गया था। उसके पति जसवीर को 12 सितंबर को बलदीप सिंह सिरसा के ब्राइट फ्यूचर नशा मुक्ति केंद्र में ले आया था। साथ ही उसका नशा छुड़वाने की 2 हजार रुपए फीस ऑनलाइन की थी। कारण पूछने पर बताया था, हार्टअटैक आया उसके पति जसवीर बिना कुछ उनके साथ केंद्र में चले गए, ताकि नशा छोड़ सके। 17 सितंबर को सुबह 9 बजे ब्राइट फ्यूचर नशा मुक्ति केंद्र से एम्बुलेंस में उसके पति की लाश आई। जब उसने केंद्र वालों से पूछा कि इनकी मृत्यु कैसे हुई, तो उन्होंने बताया कि हार्टअटैक आया है। तब वह और उसके घरवाले गहरे सदमें थे। उसके पति की डेडबॉडी की पड़ोसियों ने फोटो खींच ली, क्योंकि शरीर पर काफी मारपीट के निशान थे। अंतिम संस्कार के बाद उसे अपने पति जसवीर के शरीर पर चोटों के निशान दिखाए। सीसीटीवी कैमरे दिखाने से इनकार इससे शक हो गया कि जसबीर की मृत्यु हार्टअटैक से नहीं, जबकि मारपीट की वजह से हुई है। जिसकी फोटो उनके पास है। 22 सितंबर को जसवीर की मौत मामले में ग्राम पंचायत ने नशा मुक्ति केंद्र में जानकारी लेने गए, तो केंद्र स्टाफ न तो सही से बात की और न ही जसवीर का कोई सामान वापिस किया। पंचायत ने केंद्र में लगे सीसीटीवी कैमरे दिखने को कहा, तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद 24 सितंबर को सिरसा एसपी को शिकायत सौंपी, जिस पर ट्रैफिक डीएसपी को जांच सौंपी गई। शिकायतकर्ता गुरमीत कौर का आरोप है कि उसका पति जसवीर 12 से 17 सितंबर तक ब्राइट नशा मुक्ति केन्द्र सिरसा में रहा है, जो उसके पति की मौत हार्ट अटैक से नहीं हुई, बल्कि नशा मुक्ति केन्द्र में मारपीट करके हत्या की गई है। कोई साक्ष्य फाइल पर नहीं आया पुलिस की ओर से अब तक की जांच से मृतक जसवीर की नशा मुक्ति केन्द्र में मारपीट से हत्या करने के बारे में कोई साक्ष्य फाइल पर नहीं आया है। मगर केन्द्र संचालक मानसा (पंजाब) के अमनदीप सिंह ने नशा मुक्ति केन्द्र के वर्किंग में ना होते हुए अपने दोस्त के कहने पर मृतक जसवीर को अपने नशा मुक्ति केन्द्र में बिना किसी ऑथोराइज्ड डॉक्टर की देखरेख एवं बिना किसी रिकॉर्ड के रखना पाया गया है। इस बारे में ब्राइट नशा मुक्ति केन्द्र सिरसा के संचालक अमनदीप के खिलाफ नियमानुसार अभियोग अंकित करके अनुसंधान किए जाने की आवश्यकता है। अतः इस संबंध में प्रबन्धक थाना सिविल लाईन सिरसा को निर्देशित किए जाने बारे अनुरोध है।


