सिराज खान बने गढ़वा जिला अंजुमन कमेटी के सदर

भास्कर न्यूज | गढ़वा गढ़वा जिला अंजुमन कमेटी का सदर सिराज खान को बनाया गया। जबकि सेक्रेटरी मास्टर हिदायतुल्लाह अंसारी को बनाया गया। वही सरपरस्त की जिम्मेवारी अब्दुल खालिक कुरैशी को दी गई है। इस अवसर पर लोगों ने कहा कि अंजुमन कमेटी के पदाधिकारी के चुनाव के पूर्व गढ़वा शहर के उंचरी रोड स्थित कर्बला के मैदान में मुस्लिम समाज के लोगों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जिला मुख्यालय सहित विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने भाग लिया। मौके पर लोगों ने कहा कि बैठक के दौरान 872 लोगों ने भाग लिया है। बैठक के दौरान सर्वसम्मति से सिराज खान को सदर मनोनीत किया गया। जबकि मास्टर हिदायतुल्लाह अंसारी को सेक्रेटरी तथा अब्दुल खालिक कुरैशी को सरपरस्त बनाया गया। बैठक में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए डॉक्टर मकबूल खान ने कहा कि गढ़वा जिला अंजुमन कमेटी के चुनाव को लेकर पिछले दो माह से उहापोह की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन आज उहापोह की स्थिति पर विराम लग गई। वहीं सर्वसम्मति से अंजुमन के पदाधिकारी का चयन कर लिया गया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग किसी एक राजनीतिक पार्टी के लोगों को अंजुमन कमेटी का सदर चुनना चाहते थे। लेकिन वैसे लोगों को आवाम ने खारिज किया। वहीं आवाम ने सिराज खान को सदर के रूप में चुनने का कार्य किया। चुनाव संपन्न होने के बाद कर्बला के मैदान से मझिआंव मोड़ तक विजयी जुलूस निकाली गई। इस दौरान जगह-जगह पर लोगों ने सदर सिराज खान, सेक्रेटरी मास्टर हिदायतुल्लाह अंसारी तथा सरपरस्त अब्दुल खालिक कुरैशी को माला पहनकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया। विजय जुलूस के दौरान जुलूस में शामिल लोग नारा भी लगा रहे थे। इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्दुल खालिक कुरैशी, मुस्तफा खान,रेयाज अहमद खान, मौलाना अब्दुल क्यूम नसीर खान, नीलू खान, अरमान सिद्दीकी, अबुल खान, अब्दुल मनान, नौशाद खलीफा, अब्दुल बारीक अंसारी, राजू अब्बासी, नईमुद्दीन सिद्दीकी, नईमुद्दीन अंसारी, नूर मोहम्मद अंसारी, रेयाजू अंसारी, इजराइल अंसारी, डॉ इश्तियाक रजा, ऐनुल खलीफा, मझिआंव के जोगीबीर पंचायत के मुखिया साबिर अंसारी, मझिआंव अंजुमन के सदर मंसूर खान, जोगीबीर के सदर न्याजुद्दीन अंसारी, चमरही के मुजम्मिल खान, शकील खान, गुर्दी के शमीम अंसारी, कल्याणपुर के ऐनुल अंसारी, शमीम अंसारी, इम्तियाज खान, तिलदाग के डॉ मकबूल खान, इदरीस अंसारी, बाना के अताऊरहमान खान, इम्तियाज खान, घुरुआ के मेहरुद्दीन खान, छोटे खान, सोनपुरवा के सुहैल शेख, अरसुद्दीन खान सहित कई लोग उपस्थित थे। जिम्मेवारी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे : नवनिर्वाचित जिला सदर सिराज खान ने कहा कि आवाम ने जो उन्हें जिम्मेवारी सौंपी है। उस पर वे खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे।उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता है कि समाज में फैली कुरीतियां को समाप्त करने को लेकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। ताकि समाज में फैली कुरीतियां समाप्त हो सके। इसके अलावा वक्फ की संपत्ति को सुरक्षित करने को लेकर आपस में बैठक कर रणनीति तैयार की जाएगी। ताकि वक्फ की संपत्ति सुरक्षित रह सके। मुसलमान की जो भी समस्याएं रहेंगे उसे आपस में बैठकर हल किया जाएगा: नवनिर्वाचित सेक्रेटरी मास्टर हिदायतुल्लाह अंसारी ने कहा कि मुसलमान की जो भी समस्याएं रहेंगे उसे आपस में बैठकर हल किया जाएगा। ताकि मुसलमान को थाना और कोर्ट का चक्कर न लगाना पड़े।उन्होंने कहा कि इससे मुसलमान में नफरत की बजाय मोहब्बत पैदा होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में मुस्लिम समाज शिक्षा के क्षेत्र में काफी पीछे है। ऐसे में अंजुमन मुसलमान को शिक्षा के क्षेत्र में आगे करने को लेकर भरपूर प्रयास करेगी।ताकि मुस्लिम समाज के बच्चे शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कर सके। तीन वर्ष का रहेगा कार्यकाल : सरपरस्त अब्दुल खालिक कुरैशी ने कहा कि आज रविवार को गढ़वा जिला अंजुमन कमेटी के जिन पदाधिकारियों का चयन किया गया है। उनका कार्यकाल तीन वर्ष का रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि तीन वर्ष के अंदर भी पदाधिकारी का कार्यशैली बेहतर नहीं रही तो इस कमेटी को भंग करते हुए नए पदाधिकारी का चयन किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *