सिरियारी पहुंची उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी:जैन संतों से लिया आशीर्वाद, बोली- नारी त्याग-समर्पण की मूर्त

पाली जिले के सिरियारी स्थित आचार्य श्री भिक्षु के 300वें जन्म उत्सव के उपलक्ष्य में अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल की ओर से“श्रद्धा” विराट महिला सम्मेलन बुधवार को आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य मेहमान के रूप में प्रदेश की उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी पहुंची।
यहां कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि नारी शक्ति एक त्याग व समर्पण की मूर्त है। नारी शक्ति आज के युग में संस्कारों की सच्ची कहानी है। नारी शक्ति हर रूप में अपने कर्तव्यों को निर्वाहन करने में सक्षम है। हमें अपने जीवन में हमेशा सेवा का ध्यान रखना चाहिए और अपने घरों में वृद्वजनों की सेवा करनी चाहिए। उप मुख्यमंत्री ने चेलावास में जैन आचार्य अरविंद सागर से मिलकर आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही आचार्य श्री भिक्षु समाधि स्थल के दर्शन किए।
इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमन नाहटा, प्रधान ट्रस्टी कनक बरमेचा एवं महामंत्री रचना हिरण ने सभी शाखा मंडल की बहनों की उपस्थिति में ध्वजारोहण कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर आचार्य श्री भिक्षु का स्मरण करते हुए कार्यक्रम का मंगल शुभारंभ हुआ। इस श्रद्धा सम्मेलन में करीब दो हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का राणावास में स्वागत उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी का राणावास राजकीय स्कूल ,व्यापार मंडल राणावास,ग्रामवासी राणावास,श्री सकल जैन संघ राणावास,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता,भाजपा कार्यकर्ताओं ने राणावास मुख्य चौराहे पर चूंदड़ी दुपट्टा और पुष्पवर्षा कर उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया और कई संगठनों और ग्रामीणों और व्यापार मंडल ने उप मुख्यमंत्री को चिकित्सालय,ब्रॉडगेज,सड़क समस्या को लेकर ज्ञापन दिए इनपुट – भुवनेश गर्ग, मांडा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *