25 दिसंबर बुधवार शाम संत सुधासागर गोशाला में सिरोंज नगर की पहली पशु एम्बुलेंस सेवा प्रारम्भ की गई l यह पशु एम्बुलेंस सिरोंज के आसपास घायल गोवंश और अन्य पशुओं की सहायता के लिए 24 घंटे काम करेगी l इसमें आवश्यक दवाइयां और इंजेक्शन रखें गए हैं। जो एक्सीडेंट या असहज पशु को राहत पहुचाएंगे। संत सुधासागर गोशाला के गोसेवकों की टोली जो पहले से हो सेवा का कार्य कर रही है। अब इस एम्बुलेंस के साथ और अच्छे से पशुओं की देखरेख करेगी l इस गोशाला में घायल पशुओं के लिए अलग शेड की व्यवस्था है। यहां के गोसेवकों की टोली पशुओं का हर तरह का इलाज भी कर लेती है। 23 गोशाला संचालकों को बांटे औषधि युक्त लड्डू कार्यक्रम के दौरान सिरोंज-लटेरी क्षेत्र की 23 गोशाला संचालकों को औषधि युक्त लड्डू प्रदान किए गए हैं l इन लड्डूओं को खाने से गोवंश और अन्य पशुओं की सर्दी में स्वास्थ्य रक्षा होती है l गोशाला में 20 क्विंटल लड्डू तैयार किए जा चुके हैं। जिनमें आधे से अधिक का वितरण हो चुका है l गोशालाओं के अलावा सड़क पर विचरण कर रही आवारा मवेशी को भी गोसेवकों की टोली रातों में घूम-घूमकर औषधि युक्त लड्डू खिलाती रहती है l गाय श्री लक्ष्मी का प्रतीक इस अवसर पर मुनि विषद सागर महाराज ने कहा, गाय सम्पदा और श्री लक्ष्मी का प्रतीक है l प्राचीन समय में कौन राजा कितना धनवान है। इसका आंकलन उसके पास मौजूद गोधन से होता था। घर के सारे वास्तु दोष भी गाय की मौजूदगी से खत्म हो जाते हैं। हैरत की बात है कि आजकल लोग कुत्ता बिल्ली पालते हैं और गाय से दूर हो रहे हैं l इस अवसर पर सिरोंज विधायक उमाकांत शर्मा ने विधायक निधि और नगरपलिका के संयुक्त वित्त पोषण से मेन रोड से करीब 300 मीटर पक्की सड़क गोशाला के भीतर तक बनवाने की घोषणा की l इसके अलावा जिनोदय स्कूल की बॉउंड्री वाल निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति भी विधायक उमाकांत शर्मा ने प्रदान की l


