सिरोंज में गोवंश का अवैध परिवहन करते लोडिंग वाहन जब्त:आरोपी हुए फरार, अंधेरा का फायदा उठाकर खेतों में भागे

सिरोंज में शुक्रवार रात पथरिया पुलिस ने गोवंश का अवैध परिवहन करते एक लोडिंग वाहन जब्त किया है। पुलिस को सूचना मिली कि बगरोदा ग्राम के पास लोडिंग वाहन में गोवंश को भरकर ले जाया जा रहा है l मौके पर पथरिया थाना प्रभारी ऋतुराज सिंह दल-बल के साथ पहुंचे। आरोपी इस दौरान गोवंश को लोडिंग वाहन में बैठा रहे थे। हालांकि पुलिस को देखकर आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर खेतों में भाग गए। पुलिस को मौके से 5 गाय, बैल लोडिंग वाहन में रस्सियों से बंधे मिले। वहीं बाकी गोवंश को बदमाशों ने खेतों में खदेड़ दिया। जब्त लोडिंग वाहन अशोक लीलेंड कंपनी निर्मित क्रमांक MP42-ZC 9021 है जो कि सागर का रजिस्ट्रेशन नंबर है। पुलिस ने वाहन अभिरक्षा में लेकर अज्ञात लोगों के खिलाफ जांच गतिशील कर दी है। गोरक्षा दल ने गोवंश को सिरोंज की संत सुधासागर गौशाला में ले जाकर छोड़ दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *