सिरोंज में दिए बयान के विरोध में लटेरी में प्रदर्शन:भगवान श्रीराम और माता जानकी पर टिप्पणी का मामला; भाजपा नेता बोले—अस्वीकार्य है ऐसी टिप्पणी

सिरोंज में भीम आर्मी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान संगठन के एक नेता द्वारा भगवान श्रीराम और माता जानकी पर की गई कथित अशोभनीय टिप्पणी के बाद हिंदू समाज में नाराजगी फैल गई है। बयान सामने आने के बाद इसे लेकर विरोध शुरू हो गया। रविवार को लटेरी में हिंदू समाज और विभिन्न हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद समाज के लोगों ने कलेक्टर के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोपी के खिलाफ जमकर नारेबाजी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने आरोपी युवक दीपक बौद्ध के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हिंदू संगठनों का आरोप है कि दीपक बौद्ध ने सार्वजनिक मंच से हिंदू समाज के आराध्य देवी-देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम गुलाम राजोरिया ने कहा कि भगवान श्रीराम हमारी संस्कृति, मर्यादा और आदर्शों के प्रतीक हैं, जबकि माता जानकी नारी गरिमा और त्याग की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की टिप्पणियां समाज में वैमनस्य फैलाती हैं और पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। हिंदू समाज और संगठनों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति या संगठन इस तरह की बयानबाजी करने का दुस्साहस न कर सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *