सिरोही में कंबल पाकर खिल उठे गरीबों के चेहरे:कड़ाके की सर्दी में जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े

सिरोही शहर में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर के मद्देनजर गोयली चौराया व्यापार मंडल ने जरूरतमंदों को राहत सामग्री वितरित की। यह वितरण सारणेश्वरजी और आम्बेश्वरजी के जोड़ स्थित आदिवासी गरीब और निर्धन कच्ची बस्तियों में किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रकाश बी माली के नेतृत्व में कंबल, शॉल, स्वेटर, चप्पल, कपड़े, बिस्कुट और अन्य खाद्य सामग्री बांटी गई। उन्होंने बताया कि यह सामग्री सभी व्यापारियों के आर्थिक सहयोग से जुटाई गई थी।
इस अवसर पर व्यापार मंडल के संरक्षक प्रवीण चौधरी, आदाराम माली, स्ट्रीट वेंडर अध्यक्ष उम्मेदमल कुमावत, रूपाराम देवासी, पंकज माली, खेतपाल सिंह राव, गोपाल माली, सुरेश जाट, राजू माली, सुरेश टेलर, विनायक रावल, अंकुर रावल और अनिल रावल सहित कई सदस्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *