सिरोही में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन:267 मरीजों की आंखों और दांतों की जांच, 207 को मिले मुफ्त चश्मे

सिरोही में माली समाज छात्रावास में व्यापार महासंघ और तारा संस्थान उदयपुर के संयुक्त देखरेख में निशुल्क नेत्र एवं दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन जालोर-सिरोही सांसद लुंबाराम ने किया। शिविर में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. पद्मा शर्मा ने 267 लोगों की आंखों की जांच की। तारा संस्थान ने 207 लोगों को नि:शुल्क चश्मे वितरित किए और 27 लोगों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिह्नित किया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित माली और डॉ. इंदुश्री सेनी ने 37 मरीजों के दांत और मसूड़ों की जांच कर परामर्श दिया। राजकीय चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 71 लोगों के रक्त समूह और हीमोग्लोबिन की जांच की। व्यापार महासंघ के अध्यक्ष भरत कुमार माली ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन को नेत्र एवं दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में माली समाज छात्रावास अध्यक्ष हीरालाल माली, समाजसेवी रघुभाई माली, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष चिराग रावल सहित व्यापार महासंघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चितरंजन सिंह ने कहा कि समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *