सिर्फ 11 मिमी. बारिश, आधे शहर में बिजली गुल, पानी सप्लाई बंद; कल से घना कोहरा

दिसंबर के आखिरी सप्ताह के दौरान अच्छी बारिश देखने को मिली। शुक्रवार को सुबह से लेकर देर शाम तक बूंदाबांदी होती रही, हालांकि दिन के समय बीच-बीच में तेज बारिश भी हुई। इस दौरान सुबह से लेकर शाम 5.30 बजे तक शहर में करीब 11 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। इससे शहर की सड़कों के किनारे और अंडरपास में पानी जमा हो गया। वहीं, इस बदलाव के चलते पिछले 24 घंटो के दौरान 7.7 डिग्री तापमान गिर गया। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज हुआ। वहीं, न्यूनतम पारा 8.8 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय शीत लहर भी चली, जो 5 से 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से थी। मौसम विभाग ने आगामी दिनों के लिए अलर्ट भी जारी करते हुए ये बताया है कि तीन दिन घना कोहरा देखने को मिलेगा, जबकि शनिवार को भी मौसम में बदलाव नजर आएगा और बूंदाबांदी का अनुमान है। वहीं बारिश के चलते सुबह 3 बजे से अधिकतर इलाकों में बिजली कटौती शुरू हो गई। सुबह से लेकर रात तक बिजली की आंख मिचौली चलती रही तो कई जगह पर बिजली ही नहीं आई। बिजली न होने से पानी की समस्या से भी लोग जूझते रहे। शहर में निगम के 1500 ट्यूबवेल से पानी की सप्लाई की जाती है। बिजली न आने से ट्यूबवेल भी नहीं चले जिससे पानी की सप्लाई भी बाधित रही। समय पर समाधान नहीं हो सका {चीफ इंजीनियर जगदेव हांस ने बताया कि पहली बारिश के चलते शिकायतें भी अधिक हो गई हैं। बारिश के चलते समय पर समाधान नहीं हो पाया है। इंसुलेटर पर डस्ट जम जाती है। बारिश का पानी पड़ने से मॉयश्चर उतरता है क्रेक में पानी चला जाता है। बारिश बंद होने पर बिजली बहाल हो जाएगी। {इंसुलेटर द्वारा बिजली सप्लाई को आगे पहुंचाने का काम किया जाता है। बारिश न पड़ने पर इस पर धूल मिट्टी जम जाती है। इन पर बारिश का पानी पड़ने से शॉट हो जाते हैं। तब बिजली ट्रिप कर जाती है। इसलिए मुलाजिमों को ठीक करने में समय लगता है। (आल इंडिया इंजीनियर एसोसिएशन के स्पोक्स पर्सन व रिटायर्ड बिजली बोर्ड के अधिकारी बीके गुप्ता) अधिकारियों ने फोन नहीं उठाएं {छोटी भामियां बाबा दीप सिंह नगर की शैली देवी ने बताया कि सुबह 3 बजे से बिजली नहीं है। सुबह 12 बजे तक बिजली न आने पर 1912 पर कई फोन किए। परंतु न तो फोन उठाया गया और न ही शिकायत दर्ज हुई। सारा दिन पानी की समस्या से जूझना पड़ा और रात 9 बजे तक भी बिजली का कोई समाधान नहीं हो पाया। {न्यू शिवपुरी निवासी सोनू ने बताया कि सुबह 5 बजे से बिजली कट लगा है। परंतु रात के साढ़े 8 बजे तक भी बिजली नहीं आई। जबकि एक दिन पहले मेनटेनेंस को लेकर पावरकट सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक लगाया गया था। सूचना मिली कि फीडर में फॉल्ट आने के कारण देर रात बिजली आने की संभावना है। आगे ऐसा रहेगा मौसम 28-दिसंबर 11.0 19.0 बारिश का अनुमान 29-दिसंबर 9.0 21.0 घना कोहरा छाएगा 30-दिसंबर 8.0 21.0 घना कोहरा छाएगा 31-दिसंबर 7.0 22.0 घना कोहरा छाएगा 01-जनवरी 7.0 22.0 घना कोहरा छाएगा 02-जनवरी 8.0 22.0 घना कोहरा छाएगा सुबह 5 से रात 9 बजे तक पावरकट की 20 हजार शिकायतें बिजली कटौती होने पर लोग पावरकॉम के शिकायत नंबर 1912 पर लगातार फोन कर शिकायतें दर्ज करवाते रहे। परंतु बारिश की वजह से समस्या का हल समय पर नहीं हो सका। सुबह 3 बजे से रात 9 बजे तक 20 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं। इस समस्या से हैबोवाल, न्यू शिवपुरी, फोकल पॉइंट, काकोवाल रोड, जनता नगर, दरेसी बिजली घर से संबंधी इलाकों में बिजली की कटौती रही और रात तक लोगों के घरों व इलाकों में अंधेरा पसरा रहा। बारिश के कारण 50 प्रतिशत इलाके बिजली न होने पर अंधेरे में डूबे रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *