भास्कर न्यूज | अंवरी ग्राम सिर्वे में शीतकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत कुरुद सभापति परमेश्वरी महेंद्र साहू थे। उन्होंने खेल का शुभारंभ बल्लेबाजी करते हुए किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी इसी तरह छोटे मैदान से निकलते हैं। जिला, राज्य व राष्ट्रीय लेवल तक पहुंचकर अंतर्राष्ट्रीय खेल में भी शामिल होने का मौका मिलता है। इस अवसर पर विष्णु राम साहू, गणेश राम साहू, परमेश्वर साहू, ललित साहू, पिनकेश्वर साहू, सितेश साहू, खिलेश्वर चक्रधारी, बालेश्वर साहू, चंद्रहास साहू, टीकम, विजय कुमार, यीशु साहू, प्रेमलाल यादव, दुर्गेश यादव, इंद्रजीत यदु, सिद्धार्थ कुमार आदि उपस्थित थे।


