सिलाई प्रशिक्षण केंद्र शुरू

डूंगरपुर। राज्य सरकार के कार्यकाल की प्रथम वर्षगांठ और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के जन्मदिन पर जिले में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को शरम ग्राम पंचायत की तोरण कला में सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ किया गया। वहीं सिदड़ी खेरवाड़ा ग्राम पंचायत की भाटडा प्राथमिक विद्यालय में स्कूली बच्चों को स्वेटर और मिठाई वितरण किया गया। महिलाओं को कौशल विकास केंद्रों और रा जीविका की गतिविधियों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालित योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर भाजपा नेता बंशीलाल कटारा ने कहा कि सर्दी सबको लगती है, इसलिए अपनेपन व प्रेम की गर्माहट हर किसी से साझा करें। यही सच्ची मानवता है। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के समाजसेवी महेश पाटीदार, जगजीवन रोत सहित अन्य पदाधिकारी व जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *