सिलीसेढ़ में बना देशी ठाठ होटल सील:अगल-बगल के होटल पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी, बांध के पेटे में निर्माण पर कार्यवाही

अलवर की प्रसिद्ध झील सिलीसेढ़ के पेटे पर बने देशी ठाठ होटल को अलवर प्रशासन ने गुरुवार सुबह सील कर दिया। आसपास के होटल से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही जारी है। गुरुवार सुबह-सुबह पुलिस प्रशासन की बड़ी टीम मौके पर पहुंची। वहां सबसे पहले सिलीसेढ़ बांध के पेटे व किनारे पर बने देशी ठाठ होटल को सील किया गया। उसके बाद होटल के एक गेट को तोड़ा गया। बाकी अन्य अगल-बगल के होटल के अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही जारी है। असल में पिछले करीब 10 साल से सिलीसेढ़ बांध के पेटे में लगातार अवैध निर्माण होने की शिकायतें थी। पिछलने साल तो बांध के पानी के बहाव क्षेत्र में एक होटल बना दिया गया था। जिसके निर्माण काे प्रशासन ने रुकवाया गया। उसके बाद सब होटलों की पैमाइश की गई। बांध और नदी नाले के बहाव में बने अवैध निर्माण को चिहि्नत किया गया था। पहले भी थोड़ा बहुत अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन देशी ठाठ पर कार्यवाही नहीं की गई थी। उसके बाद प्रशासन की कार्यवाही पर सवाल उठे थे। जबकि देशी ठाठ का पीछे का हिस्सा बांध के भराव क्षेत्र में बना हुआ है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *