सिल्ली में 5.30 करोड़ से बनेगा मॉडल स्वास्थ्य केंद्र

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में लगभग 9 घंटे तक मैराथन बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। इसमें स्वास्थ्य सचिव, एनएचएम निदेशक सहित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सरकारी मेडिकल कॉलेजों का निर्माण निर्धारित समय पर हर हाल में पूरा हो। मंत्री ने सिल्ली प्रखंड के पतराहातू स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मॉडल स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित करने की स्वीकृति दी। यह मॉडल स्वास्थ्य केंद्र करीब 5.30 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा। यहां सभी हाईटेक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मंत्री पतराहातू में मॉडल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शिलान्यास जल्द करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *