सिवनी कोतवाली पुलिस का जुआ-सट्टा पर एक्शन:26 आरोपी गिरफ्तार, 10,600 रुपए नकद जब्त

सिवनी में कोतवाली पुलिस ने जुआ और सट्टा के खिलाफ कार्रवाई की है। सोमवार देर रात की गई इस कार्रवाई में 26 जुआरियों और सटोरियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 10,600 रुपए नकद, सट्टा पर्ची और ताश के पत्ते जब्त किए हैं। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमन होटल के पीछे कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और मौके से 15 जुआरियों और 11 सटोरियों को पकड़ने में सफलता हासिल की। यहां जुआरियों के पास से 4,700 रुपए और 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। वहीं, सटोरियों के पास से 5,900 रुपए नकद और सट्टा पर्ची मिलीं। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट और सट्टा एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पकड़े गए आरोपी पकड़े गए सटोरियों में ओमकार गोखले, परसराम सनोडिया, रविशंकर मरावी, राजकुमार, पवन रजक, मुकेश कुमार कोष्ठा, मनोज तिवारी और पप्पू ठाकुर शामिल हैं। जुआरियों में नूर मोहम्मद, राकेश निर्मलकर, रामसिह यादव, सुक्कु बघेल, यवल किशोर सनोडिया, आनंद जैन, घनश्याम कर्वेती, पीयूष रंगारे, चेतराम टांडेकर, ब्रजेश बिछेला, राजेश डहेरिया, गनेन्द्र प्रसाद गढेवाल, संजय बघेल, उत्तम विश्वकर्मा और सरवनलाल पंचेश्वर के नाम हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *