सिवनी में आबकारी विभाग ने की गांवों में छापेमारी:62 लीटर कच्ची शराब और 1250 किलो महुआ लाहन जब्त, 11 केस दर्ज

सिवनी के विभिन्न गांवों में घर और दुकानों से अवैध शराब बेची जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों पर आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी कर सख्त कार्रवाई की। बुधवार रात्रि में की गई इस कार्रवाई में विभाग ने शहर वृत्त में चार, उत्तर वृत्त में दो और दक्षिण वृत्त में पांच मामले दर्ज किए। कुल 11 आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। अलग-अलग स्थानों से 122 पाव रम, 6 केन बीयर, 14 पाव देशी मसाला शराब, 9 पाव देशी प्लेन शराब, 62 लीटर अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब और 1250 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। जिला सहायक आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि कलेक्टर संस्कृति जैन के निर्देशन और जिला आबकारी अधिकारी विनोद खटीक के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। सहायक आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव ने बताया कि जिन आरोपियों पर कार्रवाई की गई, उनके नाम और विवरण इस प्रकार हैं: इन सभी के खिलाफ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किए गए। जब्त की गई शराब और अन्य सामग्री की कुल कीमत 1 लाख 62 हजार रुपए आंकी गई है। इस कार्रवाई में सहायक आबकारी अधिकारी प्रणय श्रीवास्तव, आबकारी उपनिरीक्षक राजेश सिंघल, खुशबू प्रिया मरावी और उनकी टीम शामिल रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *