सिवनी में गोकशी करते एक आरोपी गिरफ्तार:बरघाट पुलिस ने दबिश देकर 151 किलो गौमांस जब्त किया

सिवनी जिले में गोकशी के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बोरीकलां में शुक्रवार शाम करीब 5 बजे पुलिस ने गोकशी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। मौके से 151.74 किलोग्राम गौमांस बरामद किया गया है। घर के पीछे कमरे में चल रही थी गोकशी बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश बैस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बोरीकलां निवासी बसी खान अपने घर के पीछे बने कमरे में गोवंश को काट रहा है और मांस बेचने की तैयारी कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा और एसडीओपी ललित गठरे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित कर मौके पर दबिश दी गई। एक आरोपी पकड़ा, महिला फरार पुलिस जब मौके पर पहुंची तो घर के पीछे वाले कमरे में एक युवक और एक महिला गोवंश के अवशेष और खून साफ करते मिले। पास ही तीन बोरियों में गौमांस रखा हुआ था। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे, लेकिन पुलिस ने युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बसी खान पिता जम्यार खान, उम्र 23 वर्ष, निवासी बड़ी बस्ती बोरीकलां बताया। महिला का नाम फौजिया उर्फ तव्वसुग बताया गया है, जो मौके से फरार हो गई। बिक्री के लिए स्कूटी में रखा था गोमांस आरोपी बसी खान ने बताया कि उसने अपने घर में पाले हुए बैल को खाने और बेचने के उद्देश्य से काटा था। उसने बताया कि गौमांस को पांच प्लास्टिक की पन्नियों में भरकर एक्टिवा स्कूटी (एमपी04एसडी7290) की डिक्की में बिक्री के लिए रखा गया था। औजार, तराजू और वाहन जब्त पुलिस ने मौके से 151.74 किलो गौमांस, गौवंश काटने के औजार, तराजू, बाट और परिवहन में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी जब्त की। पशु चिकित्सक से गौमांस का परीक्षण कराया गया। इसके बाद अधिकारियों की मौजूदगी में गौवंश के अवशेषों को नष्ट कर पंचनामा तैयार किया गया। दाे पर केस दर्ज, जांच जारी पुलिस ने आरोपी बसी खान और फरार महिला फौजिया खान के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मोहनीश बैस, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र उपाध्याय, सहायक उपनिरीक्षक सुबोध मालवीय सहित पुलिस का पूरा दल शामिल रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *