सिवनी में चोरी की 8 बाइक जब्त:दो नाबालिग लड़के गिरफ्तार, बैतूल-छिंदवाड़ा में करते थे वारदात

जिले की कोतवाली पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले 2 नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 8 बाइक जब्त की गई हैं। कोतवाली थाना प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि 16 दिसम्बर की शाम खैरी टेक हनुमान मंदिर के पास हो रही वाहन चैकिंग के दौरान एक नाबालिग लड़के के पास काले कलर की (एमपी 28 एमए 9099 नंबर) की पल्सर पड़की थी। जिसका असली नंबर 4578 था। ललमटिया मंगलीपेठ से चोरी कर पल्सर पर काले कलर के स्प्रे से सिंदूरी रंग परिवर्तन कर पहचान छिपाने के उद्देश्य से वाहन को रिपेंट किया गया था। वहीं इसका नंबर प्लेट भी बदल दिया था। नाबालिग लड़के से शहर में हुई वाहन चोरियों के संबंध में पूछताछ की गई। जिसने एक अन्य नाबालिग बालक के साथ 22 जनवरी को सुनारी मोहल्ला से लाल रंग की पल्सर और 23 जनवरी को पानी टंकी के पास से बुलेट चोरी करना और दोनों का पेट्रोल खत्म होने से लखनवाड़ा रेलवे पटरी के किनारे छोड़कर भागना बताया। दोनों नाबालिगों ने सिवनी छिंदवाडा और बैतूल से 8 वाहनों को चोरी किया था। पुलिस ने 5 पल्सर बाइक इनकी कीमक 7 लाख 80 हजार, 1 बुलेट जिसकी कीमत दो लाख 10 हजार, एक डिस्कवर कीमत 80 हजार, एक पल्सर कीमत 1 लाख चालीस हजार। इस तरह कुल 12 लाख 10 हजार की बाइक जब्त की गईं हैं। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, उपनिरीक्षक राहुल काकोडिया, प्रधान आरक्षक मुकेश विश्वकर्मा, आरक्षक विक्रम देखमुख, प्रतीक बघेल, अजेन्द्र पाल, इरफान खान सहित अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *